Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण के मतदान को लेकर बदलेगा ट्रैफिक रूल, वोटिंग के दिन इन रूटों पर जाने से बचें

    Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण के मतदान को लेकर बदलेगा ट्रैफिक रूल, वोटिंग के दिन इन रूटों पर जाने से बचें

    टीएनपी डेस्क: झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण का विधानसभा चुनाव होना है. 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होने वाले हैं. संवेदनशील इलाकों में मतदान शाम 4 बजे तक ही होंगे. ऐसे में मतदान वाले दिन ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं. वोटिंग वाले दिन सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर बंद कर दिया जायेगा. इसके अलावा पंडरा की ओर पिस्का मोड़ व तिलता चौक की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

    ऐसे में मतदान वाले दिन सभी प्रकार के वाहन पिस्का मोड़ से काठीटांड़ रातू जाने के लिए पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए जा सकेंगे. पिस्का मोड़ के लिए तिलता चौक रातू से आने वाले वाहन भी रिंग रोड से मुड़ कर आना जाना कर सकेंगे.

    वहीं, आपातकालीन सेवा वाले वाहन और एंबुलेंस भी 20 नवंबर बुधवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रिंग रोड के बांयें व दायें मुड़ कर ही अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा अन्य मार्गों को भी जरूरत के अनुसार डायवर्ट या बंद किया जा सकता है. 

     



    Related News