राज्यसभा चुनाव: क्या झामुमो और कांग्रेस के बीच तैयार हो रहा नया फार्मूला, जानिए कैसे बदल रहा समीकरण

    राज्यसभा चुनाव: क्या झामुमो और कांग्रेस के बीच तैयार हो रहा नया फार्मूला, जानिए कैसे बदल रहा समीकरण

    धनबाद (DHANBAD): पांच राज्यों में चुनाव हो जाने के बाद झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. दो सीटों पर होने वाले चुनाव में इंडिया ब्लॉक मजबूत स्थिति में दिख रहा है. लेकिन एनडीए भी एक सीट के लिए समीकरण तैयार करने में लगा हुआ है. राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि हाल के कुछ महीनो में झामुमो और कांग्रेस के रिश्ते सहज नहीं नजर आ रहे है. असम विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कांग्रेस से बगैर तालमेल के अकेले चुनाव मैदान में उतरा. उससे कांग्रेस आला कमान भी परेशानी में दिखा. 

    असम-बंगाल में झामुमो का रुख से निकल रहे संकेत 

    असम में एक सप्ताह से अधिक समय तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैंप किये. मुख्यमंत्री की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने भी चुनाव प्रचार किया. दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के चुनाव में झामुमो, कांग्रेस के बजाय ममता बनर्जी की पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इससे भी कांग्रेस और झामुमो के बीच दूरियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. झारखंड में गठबंधन की सरकार में झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल है. राजनीतिक पंडित मान कर चल रहे हैं कि असम और बंगाल के चुनाव प्रचार का असर सीधे झारखंड में राज्यसभा के चुनाव पर पड़ सकता है. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं. 81 सदस्य विधानसभा में इंडिया ब्लॉक के पास 56 विधायक हैं. यह संख्या बल दो सीट को पाने के लिए पर्याप्त है. लेकिन जिस तरह से झामुमो  और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ रही है, इसे लेकर पेंच  फंस  सकते हैं.  

    झामुमो अपने बल एक सीट निकालने में सक्षम है, लेकिन

    झामुमो अपने बल एक सीट निकालने में सक्षम है, लेकिन दूसरी सीट पर जीत के लिए कांग्रेस विधायकों का समर्थन लेना जरूरी होगा. हालाँकि संभावना यह भी बन रही है कि एक सीट झामुमो को दे दिया जाए और दूसरी सीट पर किसी ऐसे उद्योगपति को चुना जाए, जिसका समर्थन कांग्रेस और झामुमो कर दे. जानकार बताते हैं कि कांग्रेस को सीट देने के बजाय झामुमो यही चाहेगा कि किसी उद्योगपति को उम्मीदवार बना दिया जाए. जिसका समर्थन झामुमो  भी करें और कांग्रेस भी. देखना दिलचस्प होगा कि आगे आगे होता है क्या? फिलहाल झामुमो के पास 34 विधायक हैं, भाजपा के पास 21 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 16, आजसू के पास एक, राजद के पास चार, जदयू के पास एक, माले  के पास दो, लोजपा के पास एक विधायक है.



    Related News