दुमका में सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, जनता से बसंत सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील

    दुमका में सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, जनता से बसंत सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील

    दुमका(DUMKA): झारखंड में बीते 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा. दुमका में भी दूसरे फेस में 20 नवंबर को मतदान होना है. वहीं, पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक संथाल परगना प्रमंडल के दौरे पर पहुंचने लगे हैं. इस कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन भी दुमका प्रखंड के गांडू पहुंचे. जहां उन्होंने अपने अनुज बसंत सोरेन के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. आत्मविश्वास से लबरेज हेमंत सोरेन ने एक तरफ जहां केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अपने 5 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. इस दौरान उन्होंने जनता से अपने भाई बसंत सोरेन के पक्ष में मतदान करने कि अपील की.

     

    रिपोर्ट: पंचम झा



    Related News