Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला,कहा राहुल गांधी का बिहार आना भी लोगों को दिग्भ्रमित करना है

    Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला,कहा राहुल गांधी का बिहार आना भी लोगों को दिग्भ्रमित करना है

    पटना(PATNA):स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और बिहार सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

    चिराग पासवान पीएम के भाषण की सराहना की

    अपने संबोधन में चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संबोधन विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि यह दिन उन अमर शहीदों को नमन करने का है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.

    पढे मतदाता सूची 65 लाख नाम हटाये जाने पर क्या जवाब दिया

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए चिराग ने स्पष्ट किया कि नाम हटने के पीछे पलायन, मृत्यु या दो जगह नाम होना जैसी वजहें हो सकती है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण से हट गए है, उन्हें पुनः जोड़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा.साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेगा.



    Related News