Bihar Election: केवल भाजपा ही नहीं आर आर एस भी मैदान में कमर कसने को कैसे हुआ तैयार,पढ़िए 

    Bihar Election: केवल भाजपा ही नहीं आर आर एस भी मैदान में कमर कसने को कैसे हुआ तैयार,पढ़िए

    Bihar Politics:  बिहार में चुनाव की चौतरफा तैयारी शुरू हो गई है.  हर दल और पार्टी का रुख  बिहार की ओर है.  एनडीए में टिकट बंटवारे की रूपरेखा लगभग तय होने की बात सूत्र बता रहे है.  लेकिन चिराग पासवान ने बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह कर एनडीए घटक दलों  का "ब्लड प्रेशर" बढ़ा दिया है.  टिकट बंटवारा  होने तक ऐसा लगता है कि सब कुछ फाइनल हो जाएगा.  इधर, आरएसएस के सरसंघ संचालक मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को पटना  पहुंचने वाले है.  संघ प्रमुख पटना के केशव सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेंगे.  दो दिन वहां चल रहे वर्ग का निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे.  11 जून को वापस चले जाएंगे.  केशव सरस्वती विद्या मंदिर में 24 मई  से कार्यक्रम चल रहा है.  इसका समापन 13 जून को होगा. 

    चार महीने में मोहन भगवत का यह दूसरा दौरा होगा 
     
    बिहार के चुनावी साल में बीते 4 महीने में भागवत का यह दूसरा बिहार दौरा है.  इससे पहले इसी साल मार्च महीने में संघ प्रमुख 5 दिन के लिए बिहार आए थे.  तीन दिन मुजफ्फरपुर और 2 दिन बिहार के अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास किया था.  बिहार विधानसभा का चुनाव कुछ महीने  बाद होने जा रहा है.  ऐसे में संघ प्रमुख का बिहार दौरा कई मायनो  में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार भाजपा के कई  बड़े नेता आ चुके है.  संघ के प्रमुख भी चार महीने में दूसरी बार बिहार पहुंच रहे है.  मतलब बिहार में भाजपा की बड़ी तैयारी है.  

    12 को कांग्रेस राज्य के 25 ज़िलों में एकसाथ प्रदर्शन करेगी 

    इधर ,यह भी पता चला है कि कांग्रेस बिहार में रोजगार के मुद्दे पर 12 जून को एक साथ राज्य के 25 जिलों में आंदोलन करेगी.  राष्ट्रीय स्तर के नेता और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ रोजगार कार्यालय पर नौकरी दो या सत्ता  छोड़ो आंदोलन के तहत प्रदर्शन करेंगे.  मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने यह बात कही.  साथ ही  उन्होंने पांच सवाल बिहार की एनडीए सरकार से पूछे.  पूछा है कि 45 विभागों में रिक्त 5 लाख पद कब भरे जाएंगे? पेपर लीक का अड्डा बिहार कैसे बना? इसकी निष्पक्ष जांच हो.  संविदा कर्मियों को स्थाई कब किया जाएगा? कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन कब दिया जाएगा? बिहार से पलायन कब रुकेगा? या यह कहना भी उचित होगा कि 12 जून को ही महागठबंधन की चौथी बैठक प्रस्तावित है.  इसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव को करना है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News