IND VS WI: नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकार्ड, तूफानी पारी से खींचा सबका ध्यान

युवा बल्लेबाज नमन धीर की छोटी सी पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खिच लिया है और चर्चा का केंद्र बन चुका है क्योंकि कम से कम पांच गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के नाम जॉइन्ट तरीके से था.

IND VS WI: नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकार्ड, तूफानी पारी से खींचा सबका ध्यान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला पांचवां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकल सका. इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा. होम ग्राउन्ड पर लगातार 12 T20 सीरीज जीतने का भारत का सिलसिला अब खत्म हो गया है. यह जीत का क्रम पिछले चार साल से चला आ रहा था, लेकिन युवा बल्लेबाज नमन धीर की छोटी सी पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खिच लिया है और चर्चा का केंद्र बन चुका है क्योंकि कम से कम पांच गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के नाम जॉइन्ट तरीके से था. नमन ने छह गेंदों में 24 रन बनाकर 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और साथ ही युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक का रिकार्ड तोड़ दिया.

9 ओवर का हुआ मैच, भारत ने बनाए 118 रन

बारिश रुकने के बाद मैदान की बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था की मदद से मैच शुरू कराने की कोशिश की गई, मुकाबले को दोनों टीमों के लिए 9-9 ओवर का कर दिया गया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बारिश ने फिर खेल बिगाड़ दिया और भारतीय पारी में सिर्फ 7.4 ओवर का खेल ही हो सका. इतने कम समय में भी भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना दिए.

ईशान किशन और नमन धीर की तूफानी बल्लेबाजी

भारत की ओर से ईशान किशन ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रन ठोक दिए, उनकी पारी में दो छक्के शामिल रहे, वहीं युवा बल्लेबाज नमन धीर ने आते ही कैरेबियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया, कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे नमन ने महज 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बना डाले, उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया. उनकी इस छोटी लेकिन तेजतर्रार पारी ने मैच में रोमांच बढ़ा दिया.

युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड पीछे छूटा

नमन धीर की इस पारी ने उन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की स्पेशल लिस्ट में जगह दिलाई. कम से कम पांच गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के नाम जॉइन्ट तरीके से था. नमन ने छह गेंदों में 24 रन बनाकर 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. हालांकि, बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका, लेकिन नमन की विस्फोटक पारी चर्चा में रही.