धनबाद (DHANBAD): धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदार गांव निवासी 38 वर्षीय कामदेव सिंह की सांप काटने से मौत हो गई.घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार, कामदेव सिंह रविवार रात अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहे थे.इसी दौरान देर रात एक काले रंग के जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डस लिया.बताया जाता है कि सांप ने उनके हाथ को जकड़ रखा था. किसी तरह उन्होंने खुद को सांप से छुड़ाया और जोर-जोर से चिल्लाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी.परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. हालांकि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही.इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई.
असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
मृतक कामदेव सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि कामदेव परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। गांव में शोक का माहौल.
रिपोर्ट-नीरज कुमार


