क्या है लोबिन की राजनीति, हेमंत के साथ या भाजपा के खास? 2024 में किसके लिए बनेंगे चुनौती

लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड बचाव मोर्चा का गठन किया है. इस मोर्चा के जरिए भी सरकार पर हमलावर दिखे है. इस मोर्चा का नाम झारखंड बचाव मोर्चा रखने के पीछे बताते है कि झारखंड में जल, जंगल, जमीन लूटी जा रही है, इसी को बचाने के लिए गठन किया गया है. लोबिन हेम्ब्रम भले ही इसे राजनीति पार्टी ना बनाए लेकिन एक विकल्प अपने पास रखे हुए है. हो सकता है कि आगे चल कर झामुमो से और खटास बढ़ेगी तो 2024 के चुनाव में इसे राजनीति पार्टी में भी तब्दील कर दे. ऐसी चर्चा है कि लोबिन के बगावती तेवर को देखते हुए झामुमो भी अपने विकल्प पर चर्चा कर रही है.   

क्या है लोबिन की राजनीति, हेमंत के साथ या भाजपा के खास? 2024 में किसके लिए बनेंगे चुनौती