फोन पर प्रेमी ने कहा दे दो जान, लड़की ने छत से कूद कर खत्म कर ली अपनी जिन्दगी

    फोन पर प्रेमी ने कहा दे दो जान, लड़की ने छत से कूद कर खत्म कर ली अपनी जिन्दगी

    रांची(RANCHI): प्यार का परवाना इस तरह चढ़ जाता है कि सच्चा आशिक खुद की जान भी ले लेता हैं. ऐसे ही एक मामला राजधानी रांची के हिंदपीड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार सुबह मोबाईल फोन में बात करते-करते एक युवती ने अपने प्यार के लिए चौथे तल्ले से कूद कर अपनी जान दे दी . वहीं इस घटना के बाद पूरे आस-पास इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

    घंटो फोन पर कर रहे थे दोनों बात

    बताया जा रहा है कि प्रेमिका सना और प्रेमी जावेद के बीच किसी बात को लेकर घंटो फोन पर विवाद चल रहा था. तभी उस दौरान सना काफी परेशान होकर रोने लगी, लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से शादी को लेकर दोनों प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद चल रहा था और इसे लेकर अकसर जावेद सना को टॉर्चर किया करता था और इसी टॉर्चर में आकर सना ने आज जावेद से फोन में बात करते-करते छत से छलाँग  लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि सना की आत्महत्या करने के बाद उसके प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया वह वहां से फरार हो गया. 

    जावेद का किसी दूसरी लड़की के साथ चल रहा था अफेयर 

    वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि सना और जावेद लंबे समय से एक दूसरे प्रेम संबंध में थे, जिस कारण सना उससे शादी करना चाहती थी. बहुत विवाद के बाद उन दोनों की शादी भी तय हुई. लेकिन जावेद के घर वालें दहेज को लेकर शादी के मामले में विवाद करना शुरू कर दिए थे. लेकिन इन सब के बाद सब कुछ ठीक हुआ और फिर दोनों खुश भी थे. इस बीच जावेद का अफेयर किसी दूसरी लड़की से चलने लगा जिस कारण दोनों के बीच तनाव और लड़ाई झगड़े बढ़ने लगे कई बार हमलोगों ने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया था.लेकिन फिर भी दोनों के बीच का विवाद खत्म नहीं हुआ,फिर सना ने आत्महत्या कर ली.

    प्रेमी पर परिजनों ने लगाया उकसाने का आरोप  

    परिजनों ने बताया कि सना जब फोन में बात कर रही थी तब जावेद घर के ही नीचे खड़ा था. जैसे ही सना ने जावेद को छत से कूदने की धमकी दी तो जावेद ने उसे नकारते हुए कहने लगा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता यह सब सुन सना छत से कूद गई. जिसके बाद जावेद ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने सना को मृत घोषित कर दिया यह सुन जावेद वहां से फरार हो गया 

    पुलिस कर रही  प्रेमी जावेद से पूछताछ

    फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.जावेद को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है हालांकि परिजनों का प्रेमी जावेद पर आरोप है कि उसने ही सना को उकसाने का काम किया था और फिर सना ने यह कदम उठा   लिया  है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news