BIG BREAKING: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग

    BIG BREAKING: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग
    भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी. आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे.

    चुनाव कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. राज्य में पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा. तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. जबकि सभी पांचों राज्यों में डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को होगी. चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल मिलाकर 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.

    चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है. चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी राज्यों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं. आयोग ने मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news