धनबाद में 10 लाख की छिनतई के बाद एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर को अपराधियों ने मारी गोली


धनबाद (DHANBAD)- धनबाद से बिरसा मुंडा पार्क के निकट एयरटेल पेमेंट बैंक के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर झरी प्रसाद को अपराधियों ने 10 लाख रुपए लूटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया. आनन फानन में उन्हें धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं .
एसएसपी ने दिया जांच का आदेश
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल झरी प्रसाद महतो एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर हैं. जो पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान तीन की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला किया. हालांकि घायल अभी बोलने में स्थिति में नहीं है, इसलिए कुल कितने रकम की लूट हुई है इसकी पूरी जानकारी नहीं है. साथ ही उन्होंने बताया कि घायल को निकटवर्ती असर्फी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वही एयरटेल में कार्यरत कर्मी सत्या ने बताया इन्हें कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है. पांच गोली लगने की बात कही जा रही है. वहीं धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद
4+