कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण मैं भी परेशान, मेरे भी तीन छोटे छोटे बच्चें हैं- सांसद गीता कोड़ा

    कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण मैं भी परेशान,  मेरे भी तीन छोटे छोटे बच्चें हैं- सांसद गीता कोड़ा

    चाईबासा(CHAIBASA) - पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा में रोटरी क्लब और कैथोलिक कैटीज के संयुक्त तत्वावधान में आशा किरण केंद्र के उद्वघाटन समारोह में सांसद गीता कोड़ा ने शिरकत की. मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हुआ है. सांसद ने कहा कि मैं भी भुक्तभोगी हूं, मेरे भी तीन छोटे छोटे बच्चे हैं.

    सांसद ने कहा कि इन सेंटरों में शिक्षकों को नियुक्ति हुई है, अपने समाज, गांव के लिए करना बहुत बड़ी बात है. छोटे बच्चे स्कूल जाने से मानसिक व शारीरिक विकास बना रहेगा. रोटरी क्लब के फादर ओल्विन ने कहा कि  आशा किरण केंद्र में छोटे छोटे स्कूली बच्चों को सुबह दो घंटे का निःशुल्क पढ़ाई लिखाई शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है. सांरड़ा के सूदूरवर्ती क्षेत्र में 12 केंद्र संचालित किया जा रहा है. उद्वघाटन समारोह में सांरड़ा के मानकी और मुंडाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अतिथियों के द्वारा केंद्र के शिक्षकों को आई डी कार्ड भी दिया गया. इस दौरान केंद्र के बच्चों के द्वारा नृत्य कार्यक्रम एवं अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया.

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा/चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news