रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहा गुमला का विज्ञान केंद्र


गुमला (GUMLA) जैसे आदिवासी बहुल इलाके के बच्चों को विज्ञान की बेहतर पढ़ाई का अवसर मिल सके, इसको लेकर जिला मुख्यालय में विज्ञान केंद्र की स्थापना की गई थी. बीते कई वर्षों से केंद्र का सही रूप से रख रखाव नहीं होने से केंद्र में रखे अधिकांश समान बर्बाद हो रहे हैं. इस कारण इसका स्थानीय गरीब बच्चों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. विज्ञान केंद्र में कार्यरत कर्मियों की माने तो वे प्रति दिन केंद्र खोलकर साफ सफाई करते तो हैं, लेकिन केंद्र के रख रखाव में अभाव है. यही कारण है कि यहां रखे समान बर्बाद हो रहे हैं.
फण्ड के बाद भी स्थिति खराब
जिला के विज्ञान केंद्र की बदहाली को लेकर स्थानीय लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं. बीजेपी सांसद सुदर्शन भगत के प्रतिनिधि की माने तो इस विज्ञान केंद्र को लेकर उन्होंने भी कई बार सांसद फण्ड से राशि उपलब्ध करायी थी. इसके बाद भी विज्ञान केंद्र की उपेक्षा हो रही है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+