छठ पर्व के लिए नगरपरिषद ने कसी कमर, इन घाटों की हो रही सफाई


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : वर्तमान समय में दीपावली और छठ पर्व को लेकर राज्य सरकार की ओर से किसी तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. ऐसे में एकाएक गाइडलाइन जारी होने के बाद साफ-सफाई को लेकर किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव के दिशानिर्देश पर पूरे नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गई. इसके तहत सबसे पहले नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले तीन छठ घाटों की सफाई के साथ इस कार्य को शुरू किया गया.
इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जे पी यादव ने कहा कि पूरे जुगसलाई क्षेत्र के साथ-साथ नदी घाटों में साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अभी किसी तरह का कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुआ है. ऐसे में बाद में नगर परिषद के स्थानीय वासियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए विशेष साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गई है. उन्होंने आगे कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत शिव घाट एक ऐसा घाट है जहां हजारों-हजार की संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न ना हो इसे ध्यान में रखते हुए अग्रिम साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया है.
रिपोर्ट : अंकिता कुमारी, जमशेदपुर
4+