आज जारी होगा डीयू का स्पेशल कटऑफ, कल से कर सकेंगे आवेदन

    आज जारी होगा डीयू का स्पेशल कटऑफ, कल से कर सकेंगे आवेदन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी करेगा. स्पेशल कटऑफ के जरिए योग्य छात्र मंगलवार से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को चौथा कटऑफ जारी किया जाएगा. बता दें कि अब तक 60 हजार से अधिक छात्र एडमिशन ले चुके हैं.

    क्या है स्पेशल कटऑफ

    दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन कमिटी ने स्पेशल कटऑफ के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार जो स्टूडेंट किसी कारणवश शुरुआती तीन कटऑफ में एडमिशन नहीं ले पाए हैं, वैसे योग्य छात्रों को स्पेशल कटऑफ में मौका दिया जाएगा. स्पेशल कटऑफ आखिरी कटऑफ ही होगा. जिन छात्रों ने पहले के कटऑफ में दखिला ले लिया था, वे स्पेशल कटऑफ में दाखिला नहीं ले सकेंगे. दरअसल कई छात्र कॉलेज या कोर्स बदलने की नीयत से भी स्पेशल कटऑफ  में एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन डीयू गाइडलाइन के अनुसार इस साल छात्र ऐसा नहीं कर सकेंगे.

    ये है स्पेशल कटऑफ की डेट

    25 अक्टूबर, आवेदन : 26 अक्टूबर सुबह दस बजे से 27 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक. 

    आवेदन मंजूरी : 28 अक्टूबर शाम पांच बजे तक 

    फीस जमा : 9 अक्टूबर शाम पांच बजे तक.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news