52 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा का हिस्सेदारी मार्च शुरू

    52 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा का हिस्सेदारी मार्च शुरू

    रांची(RANCHI )देश में जातीय जनगणना कराने और जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी देने को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जातीय जनगणना व हिस्सेदारी मार्च निकाला.यह मार्च शहर के सैनिक मार्केट से प्रारंभ होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंच कर शपथ के बाद समाप्त हुआ.आज से हिस्सेदारी मार्च शुभारंभ हो गया है, अब राज्य के 25 शहरों (जिला और अनुमंडल स्तरीय शहरों) में सभा और मार्च निकाली जाएगी. 

     जनसंख्या अनुपात में 52 % हिस्सेदारी लागू करना चाहिए


    इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को सशक्त , मजबूत व शक्तिशाली बनाने के लिए देश में जातीय जनगणना व समानुपातिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है.सरकार को संविधान के अनुसार देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों में ओबीसी, एससी ,एसटी एवं अगड़ी जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देना जरूरी है.गुप्ता ने कहा कि देश में 1921 के जनगणना के अनुसार ओबीसी समुदाय की संख्या 52% है इसलिए ओबीसी समुदाय को सरकारी, निजी क्षेत्र की सभी प्रकार की नौकरियों, न्यायपालिका, मिलिट्री, सड़क,भवन निर्माण के ठेकों, पार्किंग परिवहन, आउटसोर्सिंग, लेटरल एंट्री में जनसंख्या अनुपात में 52 % हिस्सेदारी लागू करना चाहिए.उसके बाद ही देश शक्तिशाली होगा.केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा है, कि वह देश मे जनगणना जाति आधारित कराएं,अन्यथा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news