करवाचौथ व्रत कल, जानिए कब है शुभ मुर्हूत, रांची में कहां और कब होगा कार्यक्रम

    करवाचौथ व्रत कल, जानिए कब है शुभ मुर्हूत, रांची में कहां और कब होगा कार्यक्रम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ रविवार को है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह पर्व यूं तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और हरियाणा का मुख्य पर्व है, पर इन दिनों देश के अन्य हिस्सों में भी यह पर्व धूम धाम से मनाया जाता है. करवा चौथ में महिलाएं सरगी की रस्म के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं. शाम को पूजा अर्चना के बाद  चांद को अर्ध्य देंगी. तब पति के हाथ से पानी पी कर व्रत तोड़ेंगी.

    पूजा का शुभ समय

    पंडित विष्णु देव के अनुसार इस साल करवा चौथ व्रत रविवार के दिन रोहिणी नक्षत्र तके  जाएगी. इससे सूर्यदेव की असीम कृपा हासिल होगी. इसका शुभ समय रात के 7:52 बजे चंद्र उदय है जो स्वाति नक्षत्र पर रात के 7:35 बजे से है.

    रांची में यहां होगा कार्यक्रम 

    रांची में लाला लाजपत राय पथ के पंजाबी भवन में 24 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे तक करवा चौथ का कार्यक्रम होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news