मॉर्निंग वॉक के लिए निकले व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में मौत

    मॉर्निंग वॉक के लिए निकले व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH ) गावां-तिसरी मुख्य पथ पर बेला महादेव मंदिर के समीप शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  गावां थाना मोड़ निवासी 54 वर्षीय अनिल कुमार वर्णवाल  रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से खोटमनाय पेट्रोल पंप की ओर गया था, उसी दौरान बेला महादेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया.

    घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें घायल अवस्था में गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ काजिम खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के एक बेटी व दो बेटा है. मामले में मृतक के पत्नी ने गावां थाना में लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इधर, गावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया है.  घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    रिपोर्ट:दिनेश कुमार (गिरीडीह )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news