महिला किसान दिवस पर बोलीं महिलाएं, उत्पादों को मिले सहज बाजार

    महिला किसान दिवस पर बोलीं महिलाएं, उत्पादों को मिले सहज बाजार

    सरायकेला (SARAIKELA)-आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला जिला के आत्मा सभागार में जिला स्तरीय महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एग्री स्टार्टअप में महिलाएं, मूल्य संवर्धन सह आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विस्तृत परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, आत्मा परियोजना के उप निदेशक विजय कुमार सिंह समेत कृषि विभाग के कई पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में महिला कृषक शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज के साथ कृषि के उत्पादों को सहज तरीके से बाजार उपलब्ध कराने, कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, कृषि आधारित व्यवसाय में महिलाओं के स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई.

    हर क्षेत्र में प्रगति कर रही महिलाएं

    कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री के लिए नामित डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता का कार्य करने वाली छुटनी महतो, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला कृषक चामी मुर्मू, कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित सोखेन हेंब्रम जैसे कई प्रगतिशील कृषको ने इस परिचर्चा में कृषि में महिलाओं की भागीदारी को लेकर अपने सुझाव दिए. जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही हैं. जिले की ही बात करें तो यहां की कई महिलाएं चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या फिर कृषि या फिर कोई अन्य क्षेत्र हर जगह सफलता का परचम लहरा रही हैं. ऐसे में महिलाओं को कृषि क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए और स्वरोजगार से अपने और अपने परिवार की प्रगति करनी चाहिए.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news