एके-47 राइफल को साफ करने के दौरान कांस्टेबल को लगी गोली, टीएमएच में भर्ती

    एके-47 राइफल को साफ करने के दौरान कांस्टेबल को लगी गोली, टीएमएच में भर्ती

    सरायकेला (SARAIKELA) जिले के दुगुनी पुलिस लाइन स्थित मैगजीन हाउस में बड़ा हादसा घटा. जहां एके-47 राइफल को साफ करने के दौरान कांस्टेबल पद पर कार्यरत आर्मोरर दिलीप सिंह को गोली लग गई. बता दें कि गोली उन्हें छाती के निचले हिस्से में लगी.

    मैगजीन में फंसी गोली हुई फायर

    कांस्टेबल पद पर कार्यरत आर्मोरर  दिलीप सिंह एक के 47 रायफल को साफ कर रहे थे. इस दौरान मैगजीन में फंसी एक गोली अचानक से फायर हो गई और सीधे उनके छाती के निचले हिस्से में जा लगी. इस घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई. वहीं तेजी से घायल अवस्था में दिलीप सिंह को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

    हालत स्थिर

    गोली लगने के बाद दिलीप सिंह का ऑपरेशन चल रहा है. हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. एसपी आनंद प्रकाश समेत जिले के आला अधिकारियों ने टीएमएच अस्पताल जाकर आर्मोरर दिलीप सिंह का हालचाल जाना है. बता दें कि घायल दिलीप सिंह मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं. वह वर्ष 2017 में चतरा से ट्रांसफर होकर सरायकेला जिले में आए थे.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला



    Related News