LS Election 2024:जेपी नड्डा का देवघर में रोड शो,पार्टी प्रत्याशी निशिकांत के पक्ष में मांगा वोट

    LS Election 2024:जेपी नड्डा का देवघर में रोड शो,पार्टी प्रत्याशी निशिकांत के पक्ष में मांगा वोट

    देवघर(DEOGHAR):बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर पहुंचे।वे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो में शामिल हुए. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देवघर के शिवलोक परिसर से विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए जेपी नड्डा का रोड शो वीर कुंवर सिंह चौक पर आकर समाप्त हुआ. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया.रोड शो में पार्टी प्रत्याशी के अलावा कार्यकर्ता और नेता सहित स्थानीय लोग शामिल हुए. रोड शो में स्थानीय विधायक नारायण दास भी शामिल हुए,लेकिन उन्हें जेपी नड्डा के बगल में स्थान नहीं दिया गया.

    विधायक नारायण दास को गाड़ी पर जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों में काफी नाराजगी 

     दरअसल जेपी नड्डा ने गाड़ी में सवार होकर रोड शो किया,जबकि गाड़ी पर उनके साथ बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे सहित अन्य थे.जेपी नड्डा के साथ देवघर के बीजेपी विधायक नारायण दास को गाड़ी पर जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. गोड्डा लोकसभा का चुनाव 1 जून को होना है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा



    Related News