अक्षय तृतीया कल, रांची के बाजार में बढ़ी रौनक, सोना-चांदी की बढ़ी डिमांड

    अक्षय तृतीया कल, रांची के बाजार में बढ़ी रौनक, सोना-चांदी की बढ़ी डिमांड

    रांची(RANCHI): कल यानि रविवार को अक्षय तृतीया है ऐसे में राजधानी रांची के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. खासतौर पर ज्वेलरी मार्केट में जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार ग्राहकों की सुविधा और भीड़ से बचने के लिए लोग पहले से ही गहनों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं, ताकि शुभ मुहूर्त पर बिना किसी परेशानी के खरीदारी कर सकें. बता दे कि इस दिन को काभी शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन  कोई भी शुभ काम बिना पंचाग देखे कर सकते है. अक्षय का अर्थ होता है जो कभी समाप्त न हो.

    सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ज्वेलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास गोल्ड रेट प्रोटेक्शन ऑफर निकला गया है इस सुविधा के तहत ग्राहक जिस दिन गहनों की बुकिंग करते हैं, उन्हें उसी दिन का रेट या अगर कीमत कम होती है तो कम रेट का फायदा मिलता है. इस स्कीम को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

    इस बार बाजार में लाइटवेट ज्वेलरी का खास ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कई डिजाइन ऐसे हैं जो दिखने में भारी लगते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं. बड़े ब्रांड्स से लेकर लोकल दुकानदारों तक सभी ने नए-नए आकर्षक कलेक्शन मंगवाए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

    त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए ज्वेलर्स की ओर से कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. कहीं मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है, तो कहीं बड़ी खरीदारी पर सोने या चांदी के सिक्के गिफ्ट में दिए जा रहे हैं. कुछ दुकानों पर डायमंड ज्वेलरी पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर भी ग्राहकों को लुभा रहा है. इसके अलावा सोने के गहनों पर 10% से 35% तक की छूट और डायमंड ज्वेलरी पर 20-25% तक की कटौती की जा रही है. कई ज्वेलर्स ग्राहकों को 25% एडवांस देकर मौजूदा रेट पर सोना बुक करने का विकल्प दे रहे हैं. जिससे ग्राहक आसानी से नए डिजाइनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

    सिर्फ सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने को भी शुभ मानते हैं. इस दिन लोग जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री भी बड़ी संख्या में कराते हैं. इसके अलावा पीतल और अन्य धातुओं से बने सामानों की खरीदारी भी इस दिन खास महत्व रखती है, जिसे लेकर बाजार पूरी तरह तैयार है. अक्षय तृतीया को लेकर रांची के बाजारों में उत्साह, ऑफर्स और खरीदारी का माहौल है,

     



    Related News