पांच लाख दो या घर से बाहर जाओ,नव विवाहिता का मामला पहुंचा थाना

    Gumla, Jharkhand
    पांच लाख दो या घर से बाहर जाओ,नव विवाहिता का मामला पहुंचा थाना

    गुमला (GUMLA): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. जहां बरवे नगर की रहने वाली गुलशन खातून ने अपने पति और ससुराल के सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और   मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया. पीड़िता  ने चैनपुर थाना में  शिकायत दर्ज कराया है. जिसके बाद  पुलिस आगे की जांच में जुटी है.  

    जानकारी के मुताबिक, गुलशन खातून की शादी 23 फरवरी 2025 को चैनपुर के आजाद बस्ती निवासी गुलाम मुस्लिम खान के साथ हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान उसके मायके वालों ने करीब तीन लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण, फर्नीचर और घरेलू सामान दिया था. इसके बावजूद शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की मांग शुरू हो गई.

    गुलशन का कहना है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की गई. उसने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसे पीटता था और तलाक देने की धमकी देता था. स्थिति तब बिगड़ गई जब 6 अगस्त 2025 को ससुराल पक्ष के कई लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया.

    इसके बाद वह अपने मायके लौट गई. कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. यहां तक कि जनवरी 2026 में भी जब वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया. इस मामले में पति समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news