मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को आखिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्यों किया सावधान, जानिए वजह

    मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को आखिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्यों किया सावधान, जानिए वजह

    टीएनपी डेस्क: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हो चुकी है. हेमंत सोरेन की महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. राज्य सरकार का पूरा महकमा इस काम में लगा हुआ है. ताबड़तोड़ आवेदन भी स्वीकृत किए जा रहे हैं. बता दें कि 18 अगस्त को मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ पाकुड़  से किया था.  5000 से अधिक महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली राशि भी चली गई है. लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं को आगाह किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ट्वीट कर मैया सम्मान योजना के लाभुकों को सावधान रहने के लिए कहा है. दरअसल बताया जा रहा है कि अब मंईयां सम्मान के लाभुकों पर साइबर अपराधियों की नजर पड़ गई है. साइबर अपराधी महिला सम्मान योजना के लाभुकों को फोन कर बैंक अकाउंट और ओटीपी की मांग कर रहे हैं. इसकी शिकायत होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सावधान करते हुए लिखा कि.......

    देखिए सीएम हेमंत ने क्या कहा 

    साथियों, यह अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है.  झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है.  इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन - बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें. झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है. अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें. तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है. कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं. SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें. झारखण्ड पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सतर्क हैं. किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए फर्जी कॉलर को चिन्हित करने का कार्य करे.  साथ ही आप सभी से अनुरोध है की अपने आस पास के/परिचितों/रिश्तेदारों तक भी यह जानकारी ज़रूर साझा करें.  

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत पाकुड़ से हो चुकी है, अब 21 अगस्त को हेमंत सोरेन की ओर से पलामू में इसकी शुरुआत की जा रही है. दरअसल झारखंड में 21 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने उनके खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत 1 हजार रुपये उनके खाते में दी जाएगी. जहां इन महिलाओं को 1 से 15 तारीख तक उनके बैंक खाते में 1 हजार रुपये भेज दिए जाएगें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news