Jharkhand Weather Alert: अगले 6 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Jharkhand Weather Alert: अगले 6 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद जहां 2–3 दिनों से तेज धूप उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं अब मौसम विभाग ने राहत को लेकर अहम अपडेट जारी किया है.

     6 दिनों तक बदला रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से 23 मई तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं कुछ दिनों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

    पढ़िये आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    आज सोमवार को धनबाद और गिरिडीह में मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, जबकि मंगलवार के लिए राज्य के 9 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. IMD ने बताया है कि इन इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. बाकी क्षेत्रों में ‘येलो अलर्ट’ लागू किया गया है, जहां के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.



    Related News