Weather Alert:आज झारखंड में भारी तबाही मचा सकता है मौसम, इन 17 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Jharkhand weather update:झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश, जमशेदपुर और धनबाद में देखने को मिलेगी जहां दोपहर के 3:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया जहां आसमान में काले बादल छा गए तो वहीं गरज के साथ कई जिलों में बारिश हुई.वही तेज हवा भी चल रही थी जिसकी धूल मिटटी उड़ी

    Weather Alert:आज झारखंड में भारी तबाही मचा सकता है मौसम, इन 17 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश, जमशेदपुर और धनबाद में देखने को मिलेगी जहां दोपहर के 3:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया जहां आसमान में काले बादल छा गए तो वहीं गरज के साथ कई जिलों में बारिश हुई.वही तेज हवा भी चल रही थी. मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 17 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

    कई इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा और असम और आसपास के भागों पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है.यह बदलाव कुछ दिनों तक बना रहेगा.अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका है.जिससे खास तौर पर खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए किसानों को सावधान रहना है.

     इन 17 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चतरा राज्य के सभी जिलों में छोड़कर बारिश और बज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों को छोड़कर पुरे झारखंड में ओला गिरने की संभावना है जिससे खेतों में लगी सब्जी की फसल और दाल की फसल बर्बाद हो सकती है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news