Weather Alert:झारखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना

    Weather Alert:झारखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है.जहां आज कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी तो कहीं बारिश और आंधी राहत देने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिलेगा.आज पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जैसे इलाकों में आज भीषण गर्मी पड़ने वाली है. यहां तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

    डालटनगंज में सबसे ज्यादा गर्मी की संभावना

    डालटनगंज में सबसे ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है. दोपहर के समय गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को धूप में कम निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.वहीं जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है. यहां उमस और गर्म हवाओं से लोग बेहाल रह सकते हैं. दूसरी तरफ राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. रांची, देवघर, गिरिडीह, दुमका और जामताड़ा में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

    इन जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग ने धनबाद, देवघर, पाकुड़, गोड्डा और गिरिडीह जिलों के लिए आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.हालांकि पश्चिमी झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन वहां दिनभर गर्म और शुष्क हवाएं चलती रहेंगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.



    Related News