Weather Alert:झारखंड में अगले 5 दिनों तक नहीं चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान,पढ़िये आज का हाल

    Weather Alert:झारखंड में अगले 5 दिनों तक नहीं चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान,पढ़िये आज का हाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में पिछले 10 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद अब इसका असर थोड़ा कम हुआ है. बुधवार से कई जिलों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है.जहां शाम होते ही मौसम में बदलाव आया.कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हुई, वहीं तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है.

    आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों झारखंड के ऊपर दो ट्रफ लाइन सक्रिय है. एक ट्रफ उत्तरी बिहार से होते हुए तेलंगाना तक गुजर रहा है, जबकि दूसरा ट्रफ उत्तर प्रदेश से कोस्टल ओडिशा तक फैला हुआ है.इसके असर से राज्य में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. अगले पांच दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में हीट वेव चलने की संभावना नहीं है. वहीं अगले चार से पांच दिनों तक कई जिलों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और आंधी-पानी का दौर देखने को मिल सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.



    Related News