Weather Alert: गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल झारखंड, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

    Weather Alert: गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल झारखंड, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. आलम यह है कि दिन में सड़कें सुनसान रहती हैं और लोग गर्मी से तड़पते नजर आ रहे है.वहीं रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है. बिजली गुल होने की वजह से लोगों पर गर्मी की दोहरी मार पड़ रही है.पिछले एक सप्ताह से झारखंड में बारिश ना के बराबर हुई है, जिसकी वजह से कड़क धूप और बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है.वहीं अगर आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है.

    गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल झारखंड

    आपको बता दें कि कड़क धूप और भीषण गर्मी वाले मौसम में झारखंड के अधिकतर जिलों के लोग परेशान है. वहीं अधिकांश जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. अगर पलामू और गढ़वा की बात करें तो यहां का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

    पढ़िए कैसा था बुधवार का मौसम

    धनबाद के साथ संताल परगना के कुछ जिलों में तेज धूप और गर्म हवा के बीच बुधवार को मौसम बदला और करीब आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई.बारिश के दौरान देवघर में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई.वहीं अगर कोल्हान के जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा की बात करें तो यहां के लोग भीषण गर्मी से परेशान है.यहां का तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. पूरे दिन लोग गर्मी से तड़प रहे है, वहीं रात में बिजली कटौती और उमस लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जा सकता है.



    Related News