सरायकेला में सड़क हादसा,ईलाज के दौरान एक युवक की गई जान

    Road accident in Seraikela, a young man died during treatment ।सरायकेला में सड़क हादसा,ईलाज के दौरान एक युवक की गई जान

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के सीनी ओपी अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के स्कूल के पास देर शाम हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर गांव के स्कूल के सामने एक व्यक्ति बाइक समेत गिरा हुआ है.तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर विनय कुमार ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया.इलाज के दौरान रविवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.दुर्घटनास्थल पर बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन संजय कुमार आदित्यपुर के नाम पर है.

    शव का पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

     रजिस्ट्रेशन में दिए गए मोबाइल नंबर पर जब विनय कुमार ने संपर्क किया तो बोला गया कि संजय ने कोई बाइक नहीं खरीदी है. जिसके कारण शव की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनोती बन गई है.पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान चिन्ह बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके.

    पढ़े मामले पर थाना प्रभारी ने क्या कहा

    ओपी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए शव का अंतिम निपटान किया जाएगा. मृतक के सिर में चोट लगी है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल



    Related News