जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जमशेदपुर के एक छात्र की इन दिनों देश में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, जिसका नाम आदित्य आनंद है, जो इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह सकारात्मक नहीं बल्कि गंभीर आरोप है.नोएडा में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में उसका नाम सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, आदित्य पर आरोप है कि उसने हिंसा की एक कथित “स्क्रिप्ट” तैयार की थी, जो अब जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है.
पढ़े आदित्य आनंद कैसे इंजीनियर से बन गया रिपोर्टर
मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य आनंद ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही अपना करियर बदलने का फैसला लिया था.उसने पढ़ाई छोड़कर रिपोर्टिंग करना शुरु कर दी. शुरुआत में सभी लोगों ने इसे एक सामान्य करियर बदलाव माना, लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक इसके पीछे एक अलग ही मकसद था.
नोएडा में भड़की हिंसा सोची समझी साजिश
नोएडा में हुई हिंसा की जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि ये हिंसा कोई अचानक भड़की घटना नहीं थी, बल्कि इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई. जिसमे आदित्य आनंद की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. आरोप है कि उसने घटनाओं की रूपरेखा तैयार करने, उसे फैलाने और माहौल बनाने में योगदान दिया.
अब तक कोई आरोप सहीं साबित नहीं हुए है
हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से आरोप साबित नहीं हुए है जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां डिजिटल सबूतों, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.इस घटना के सामने आने के बाद जमशेदपुर और खासकर एनआईटी परिसर में हलचल है. छात्रों के साथ वहीं के टीचर भी इस पूरे मामले को सुनकर हैरान है, क्योंकि आदित्य एक सामान्य छात्र था और उसके इस तरह के मामले में शामिल होने की खबर चौंकाने वाली है.


