लोहरदगा: घर वाले ने रोका तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    लोहरदगा: घर वाले ने रोका तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    लोहरदगा (LOHARDAGA): जब कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है, तो वह उसके साथ जिंदगी बिताने के सपने देखता है और हर परिस्थिति में साथ रहने की कसमें खाता है. लेकिन कई बार परिस्थितियां, परिवार या समाज की बंदिशें इन रिश्तों के बीच दीवार बन जाती हैं। ऐसे में जब दो प्रेमी एक-दूसरे से अलग होने को मजबूर हो जाते हैं, तो यह दर्द उनके लिए असहनीय हो जाता है। कुछ लोग इस स्थिति को संभाल नहीं पाते और गलत कदम उठा लेते हैं। वे सोचते हैं कि अगर साथ जी नहीं सकते, तो साथ मरना ही उनका आखिरी रास्ता है.

    ऐसा ही एक मामला लोहरदगा से सामने आया है. जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती के शव बरामद किए गए हैं. यह मामला किस्को प्रखंड के जोबांग थाना क्षेत्र स्थित खरचा गांव के पास का बताया जा रहा है, जो लोहरदगा और लातेहार जिले की सीमा के नजदीक रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका है.

    स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे लाइन पर दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे. जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है. दोनों की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

    ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो गया है. पुलिस आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है, ताकि मृतकों की पहचान सुनिश्चित की जा सके. अनुमान लगया जा रह है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

    घटना की सूचना मिलते ही जोबांग थाना पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.



    Related News