बेटे ने माँ को 2 प्रेमियों संग रंगे हाथों पकड़ा, राज़ खुलने के डर से माँ ने ही कर दिया बेटे का ऐसा हाल, मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बेटे ने माँ को 2 प्रेमियों संग रंगे हाथों पकड़ा, राज़ खुलने के डर से माँ ने ही कर दिया बेटे का ऐसा हाल, मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कोडरमा (KODERMA): जिले से बीते दिनों एक सात वर्षीय बच्चे का शव कुएँ से मिलने की खबर आई थी. पर अब मामले की जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया.

    पुलिस के अनुसार, इस जघन्य हत्या के पीछे खुद बच्चे की मां और उसके दो करीबी लोगों की भूमिका सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चा अचानक उस कमरे में पहुंच गया, जहां उसकी मां अपने दो परिचितों के साथ थी. बच्चे के वहां पहुंच जाने से तीनों घबरा गए और उन्हें डर हुआ कि वह इस बात को किसी को बता सकता है.

    इसी आशंका के चलते आरोपियों ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के कुएं में फेंक दिया गया. घटना को छिपाने के लिए महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और झूठी कहानी सुनाई कि दो अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे का अपहरण कर ले गए.

    हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की. पूछताछ के दौरान कई विरोधाभास सामने आए, जिसके बाद सच्चाई धीरे-धीरे उजागर हो गई. पुलिस ने बच्चे की मां और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

    घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने शुरू में शव को ले जाने का विरोध भी किया, लेकिन बाद में पुलिस के समझाने पर स्थिति शांत हुई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news