हिरणपुर में सनसनी: गुस्से की आग में झोंकी मोटरसाइकिल, बेटे से परेशान पिता का उग्र कदम

    हिरणपुर में सनसनी: गुस्से की आग में झोंकी मोटरसाइकिल, बेटे से परेशान पिता का उग्र कदम

    पाकुड़ (PAKUR) : हिरणपुर के तुड़साडीह गांव एक सनसनीखेज घटना सामने आई,जब एक युवक ने आवेश में आकर अपनी ही मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. सरेआम सड़क पर उठती आग की लपटों ने न केवल वाहन को राख कर दिया, बल्कि पूरे गांव को दहशत में डाल दिया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई यह सोचकर हैरान था कि आखिर कोई व्यक्ति इतना बड़ा कदम क्यों उठाएगा ?

    सूत्रों की मानें तो युवक अपने बेटे की आदतों और व्यवहार से बेहद परेशान था. घर में आए दिन कलह से त्रस्त होकर उसने इस तरह गुस्से और बेबसी का इजहार किया. गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब लोग मानसिक तनाव से इतना टूट चुके हैं कि आग में अपनी मेहनत की पूंजी झोंकने से भी पीछे नहीं हट रहे.

    रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news