सरायकेला:सात–आठ वर्षों बाद राजनगर को मिला स्वतंत्र आपूर्ति पदाधिकारी,डीलर संघ ने किया स्वागत

    सरायकेला:सात–आठ वर्षों बाद राजनगर को मिला स्वतंत्र आपूर्ति पदाधिकारी,डीलर संघ ने किया स्वागत

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड में नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत उरांव का शनिवार को डीलर संघ की ओर से स्वागत किया गया.डीलर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार माझी, सचिव अंतोषी महतो, कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ महतो एवं मीडिया प्रभारी पप्पू राय के नेतृत्व में डीलरों ने शॉल ओढ़ाकर नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अभिनंदन किया.

    सरायकेला:सातआठ वर्षों बाद राजनगर को मिला स्वतंत्र आपूर्ति पदाधिकारी

    इस अवसर पर डीलर संघ की ओर से राशन वितरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि राजनगर प्रखंड में बीते सात–आठ वर्षों से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का स्वतंत्र पद रिक्त था. इस दौरान यह जिम्मेदारी समय-समय पर बीडीओ अथवा सीओ के अतिरिक्त प्रभार में संचालित की जा रही थी.

    पारदर्शी संचालन की उम्मीद जताई जा रही है

    अब स्वतंत्र रूप से आपूर्ति पदाधिकारी के पदस्थापन से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन की उम्मीद जताई जा रही है.कार्यक्रम में सानोरम टुडू, मधुसूदन बेउरा, रुपेश राउत, अमन बिरुली, प्रदीप साहू, सचिन्द्र महतो, पूर्णिमा महतो, बादल महतो, गुरुप्रसाद महतो, सावित्री पूर्ति सहित अन्य डीलर उपस्थित थे.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news