धनबाद में रिकवरी एजेंट की हत्या, लोन सेटलमेंट को लेकर चल रहे विवाद में वारदात

    Recovery agent murdered in Dhanbad, incident stems from ongoing dispute over loan settlement | धनबाद में रिकवरी एजेंट की हत्या, लोन सेटलमेंट को लेकर चल रहे विवाद में वारदात

    धनबाद(DHANBAD):  लोन सेटलमेंट विवाद को लेकर रिकवरी एजेंट अमित कुमार मित्तल उर्फ अग्रवाल के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी संगीता देवी के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और 15 लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के दौरान पुलिस को संदेह के आधार पर सूर्या हाईलाइन अपार्टमेंट के डुप्लेक्स में रहने वाले विकास खंडेलवाल से पूछताछ की गई.

    लोन सेटलमेंट को लेकर चल रहे विवाद में वारदात

    कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अमित मित्तल की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के किचन में छिपाने की बात स्वीकार की पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक का शव बरामद कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का गड़ांसा, खून लगा जिंस, मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार लोन सेटलमेंट को लेकर दोनों के बीच विवाद था, जिसके कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. मामले की जांच जारी है.



    Related News