होली में हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, राजधानी में 2000 अतिरिक्त जवानों की हुई तैनाती

    होली में हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, राजधानी में 2000 अतिरिक्त जवानों की हुई तैनाती

    रांची (RANCHI): होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार किया है. जिलेभर में करीब 2000 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही रात के समय एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

    एसएसपी राकेश रंजन ने शहरी और ग्रामीण थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा. जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने और अश्लील गाने बजाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. साथ ही आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की हिदायत भी दी गई है.

    जिला पुलिस बल के अलावा RAF, RAP और होमगार्ड के जवानों को भी विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई है, जबकि सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके.

    इधर, सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाना और संभावित उपद्रवियों को स्पष्ट संदेश देना था कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर लगातार गश्ती की जा रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news