राज्य सरकार के गृह विभाग के अपराध मुख्य सचिव और विकास आयुक्त अविनाश कुमार की धर्मपत्नी को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दूसरा समन जारी किया है. एक जमीन के मामले में उनसे पूछताछ की जानी है.
रांची - राज्य सरकार के गृह विभाग के अपराध मुख्य सचिव और विकास आयुक्त अविनाश कुमार की धर्मपत्नी को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दूसरा समन जारी किया है. एक जमीन के मामले में उनसे पूछताछ की जानी है.
जानिए किस मामले में होगी पूछताछ
आईएएस अधिकारी की धर्मपत्नी प्रीति कुमार को एड ने दूसरा समन जारी किया है. उन्हें पहले 3 जनवरी को बुलाया गया था. बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल से जुड़े भूखंड के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी. उन्हें 12 जनवरी को पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित जोनल ऑफिस में बुलाया गया है. उल्लेखनीय है कि लगभग 1 महीने पूर्व ईडी ने बर्लिन हॉस्पिटल के भूखंड की मापी की थी. उसके बाद ही उन्हें ईडी ने पहला समन जारी किया था. 3 जनवरी को पहली बार बुलाया गया था लेकिन उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर आने में असमर्थता जताई थी.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


