गुमला में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कर्मी रवाना, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कसी कमर

Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
- November 11, 2024
- Updated 11:17:54 PM
Jharkhand Assembly Elections 2024: गुमला जिले में पहले चरण 13 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं. वहीं, चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार आज समाप्त हो गया है.
गुमला(GUMLA): झारखंड में पहले चरण का विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को होने वाला है. गुमला जिले में भी पहले चरण यानी 13 नवंबर को ही चुनाव होने वाले हैं. वहीं, चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार आज समाप्त हो गया है. प्रशासन की ओर से मतदान को सही रूप से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा है. इसे लेकर डीसी व एसपी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने का पूरा भरोसा दिया. पदाधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिला के सीमा को सील करने के साथ–साथ क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से पूरी तरह से तैयारी की गई है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह