BREAKING: चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF के एक ASI घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    Chaibasa, Jharkhand
    BREAKING: चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF के एक ASI घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा (CHAIBASA): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह आईईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ का एक एएसआई घायल हो गया है. घायल ASI का नाम देवेन्द्र करकट्टी है.  पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट में एएसआई को मामूली चोटें आई हैं.  जिनका प्राथमिक उपचार कर इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस एवं सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

    सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाया जा रहा अभियान

    उल्लेखनीय है कि जिले के गोइलकेरा एवं टोंटो थाना क्षेत्र में इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल को लक्षित कर लगाए गए आईईडी का विस्फोट लगातार हो रहा है . इसके चपेट में अब तक दर्जनभर ग्रामीण भी आ चुके हैं.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news