देवघर में मेयर उम्मीदवारों को आवंटित किया गया चुनाव चिन्ह, सभी 18 प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का किया दावा

    Mayoral candidates in Deoghar have been allotted election symbols, with all 18 candidates claiming victory | देवघर में मेयर उम्मीदवारों को आवंटित किया गया चुनाव चिन्ह, सभी 18 प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का किया दावा

    देवघर : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी कल से तेज़ हो जाएगा. चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी कल से चुनाव चिन्ह के साथ क्षेत्र में धुंआधार प्रचार प्रसार में जुट जायेंगे. मेयर और वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशियों को आज उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. बात अगर मेयर की करे दो देवघर नगर निगम क्षेत्र में कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है.

    महापौर पद पर खड़े 18 उम्मीदवार ये है और ये है इनका चुनाव चिन्ह

    अशोक कुमार मिश्र-एयर कंडीशनर, उदय कुमार चक्रवर्ती-छड़ी, उमाशंकर सिंह-चूड़ियां,कुन्दन कुमार शर्मा-बैटरी टॉर्च, डॉ गौरव कुमार सिंह-बेंच, धीरेन्द्र कुमार पांडेय-बिस्कुट, नागेन्द्र नाथ बलियासे-बक्शा,निर्मल प्रकाश दीपक-ईंट, निलेश कुमार गुप्ता-बाल्टी, मंजू देवी-कैमरा, रवि कुमार केशरी-कारपेट, रवि कुमार राउत-सीसीटीवी कैमरा, राजेन्द्र कुमार यादव-चपाती रोलर, रीता चौरसिया-चिमनी, सुनील कुमार गुप्ता-नारियल फार्म, सुबोध कुमार राजहंश-कम्प्यूटर माउस, सूरज कुमार झा-घन और सोनम कुमारी को हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news