मंडल मुर्मू को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, भाजपा में शामिल होने के बाद मिली थी सिर काटने की धमकी

    मंडल मुर्मू को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, भाजपा में शामिल होने के बाद मिली थी सिर काटने की धमकी
    Jharkhand Assembly Elections 2024: सिर काटने की धमकी मिलने के बाद भाजपा में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को X कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. गृह मंत्रालय द्वारा यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है.

    टीएनपी डेस्क: भाजपा में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को X कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. गृह मंत्रालय द्वारा यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है. दरअसल, भाजपा में शामिल होते ही मंडल मुर्मू के सिर काटने को लेकर इनाम की घोषणा की गई थी. 6 नवंबर को व्हाट्सएप पर सेल्स एंड सर्विस नामक ग्रुप में मंडल मुर्मू के सिर काटने को लेकर 50 लाख के इनाम की घोषणा की गई थी. जिसके बाद ग्रुप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया.

    व्हाट्सएप में सेल्स एंड सर्विस ग्रुप से यह धमकी भरा मैसेज वायरल हुआ था. ग्रुप में कहा गया था कि, ‘जो भी मंडल मुर्मू का सिर काटेगा उसे सिद्धो-कान्हू वायसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा.’ वहीं, स्क्रीनशॉट के वायरल होते ही दुमका पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के बाद ही मंडल मुर्मू ने राज्य और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी. जिसके बाद गृह मंत्रालय द्वारा मंडल मुर्मू को X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

    बता दें कि, मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल होने से पहले झामुमो में थे. वह राज्य के सीएम सह बरहेट सीट से झामुमो उम्मीदवार हेमंत सोरेन के प्रस्तावक थे. लेकिन 4 नवंबर को मंडल मुर्मू झामुमो का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे. जिसके 2 दिन बाद ही व्हाट्सएप में मंडल मुर्मू के सिर काटने पर इनाम की घोषणा की गई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news