MAIYAN SAMMAN YOJANA: 17वीं किस्त के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, इस दिन से खाते में आएगी राशि!

    MAIYAN SAMMAN YOJANA: No more waiting for the 17th installment, the amount will be credited to your account from this day। MAIYAN SAMMAN YOJANA: 17वीं किस्त के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, इस दिन से खाते में आएगी राशि!

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अब जल्द ही राज्य की महिलाओं को मंईयां योजना की 17वीं किस्त की राशि उनके खाते में मिलने जा रही है. मिली जानकारी की अनुसान राज्य के कुछ जिलों में मंईयां सम्मान योजना की 17 वीं किस्त भेजी जा चुकी है पर अभी भी कई ऐसी लाभूक महिलायें हैं जो 17 वीं किस्त की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं. 

    अगर आप भी मंईयां योजना की लाभूक हैं और इस इंतज़ार में हैं की मंईयां योजना की 17 वीं किस्त कब आएगी तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल मंईयां योजना की राशि को लेकर सरकार ने तैयारी कर ली है. सूत्रों के अनुसार वैसी महिलायें जिन्हें राशि नहीँ मिली उन्हें अब 17वीं और 18वीं किस्त एक साथ भेजी जाएगी. विभाग ने इसकी ऐयारी भी पूरी कर ली है और होली के समय या उससे पहले सप्ताह में दोनों किस्तें एक साथ राज्य की लाभूक महिलाओं के खाते में भेजी जाएंगी. इसे लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है और जल्द ही राज्य की महिलाओं को त्योहार से पहले 5000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में भेजी जाएगी. 

    ऐसे में संभावना है की राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को पहले भुगतान किया जाएगा जिनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा की लाभूक शामिल हैं. कहा गया है की राज्य के इन जिलों में सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकीं हैं. इसलिए संभावना है की इन राज्यों में 17 वीं और 18 वीं किस्त की राशि पहले भेजी जा सकती है. 

    बताते चलें कि झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत राज्य की करीबन 56 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. ऐसे में होली से पहले लाभुकों के खाते में राशि आ जाने से महिलाओं को त्योहार मनाने में बड़ी मदद मिलेगी. महिलायें अपनी पसंद के नए कपड़े, रंग, अबीर-गुलाल और अन्य चीजें खरीद सकेंगी. ऐसे में त्योहार के समय राशि मिलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही वह खुशाली से त्योहार माना सकेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news