मईयां सम्मान योजना के लाभुकों की लगी लॉटरी! सरकार होली से पहले देगी 2500 रुपये के साथ 20 हजार का लोन

    मईयां सम्मान योजना के लाभुकों की लगी लॉटरी! सरकार होली से पहले देगी 2500 रुपये के साथ 20 हजार का लोन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड सरकार की ओर से 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने मैया सम्मान योजना के तहत 2500 की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि आत्मनिर्भर बन सके. झारखण्ड सरकार की ओर से रोजगार करने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए 20000 का लोन बिना गारंटी देने की बात कहीं गई है. ताकि महिला रोजगार करके अपना भरण पोषण कर सके वही अपने परिवार के लिए भी आर्थिक रूप से सहारा बन सके. आपको बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से मैया समान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि राज्य में 51 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है. जिनके खाते में हर महीने बैंक डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जाते है.

    सरकार होली से पहले देगी 2500 रुपये के साथ 20 हजार का लोन

    आपको बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के साथ बैठक भी हो चुकी है जिसमे इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है.यानी अब झारखंड की वह महिलाएं जो मैया समान योजना से जुड़ी है बिना किसी के गारंटी के साथ 20000 तक का लोन ले सकती है जिसमे बहुत कम ब्याज राशि का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं महिलाएं रोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकती है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत ग्रामीण इलाके में रहने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है. वही 20000 का लोन मिलने पर वह और ज्यादा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी.

    होली से पहले ही सभी महिलाओं को मिल जायेंगे पैसे

    मैया समान योजना की 51 लाख लाभुक महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जहां अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने जानकरी देते हुए कहा है कि होली से पहले ही लाभुक महिलाओं के खातों में 2500 की राशि भेज दी जाएगी. वही मंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना के तहत कई ऐसी महिलाएं हैं, जो लाभुक की पात्र नहीं है, फिर भी इससे जुड़ी हुई है, ऐसी फ़र्जी लाभुको की पहचान करके उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा. जिन महिलाओं की पिछली महीने की किस्त बाकी है उन्हें होली से पहले 5000 की राशि भेजी जाएगी.

    पढ़े क्या है मैया सम्मान योजना

    झारखंड सरकार की ओर से साल 2024 में महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. जहां झारखंड 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महिला को 1000 प्रति महीना देने की घोषणा की गई. हालंकी सुबे के सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव जीतने के लिए इस राशि को 2500 देने का वादा भी किया, जिसका असर यह हुआ कि वो फिर से झारखंड का चुनाव जीत गए. हेमन्त सरकार ने अपने वादे को प्रमुखता देते हुए महिलाओं के विश्वास को नहीं तोड़ा और नई सरकार बनते ही 1000 की राशि को बढ़ाकर 2500 कर दिए. हर महीना झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं को 2500 डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजा जाता है.जिससे महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news