चिलचिलाती गर्मी से राहत चाहिए? तो चले आइए जमशेदपुर के दलमा की ठंडी वादियों में

    चिलचिलाती गर्मी से राहत चाहिए? तो चले आइए जमशेदपुर के दलमा की ठंडी वादियों में

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं पछुआ हवाएं और उमस लोगों को और परेशान कर रही है.ऐसे में अगर आप भी इस तपती गर्मी से राहत पाना चाहते है और हरियाली के बीच ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते है, तो लौहनगरी जमशेदपुर के पास स्थित दलमा वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

    चलें दलमा की ओर

    जमशेदपुर से महज कुछ दूरी पर स्थित दलमा की पहाड़ियां इन दिनों सुकून की तलाश में निकले लोगों की पसंदीदा जगह बन चुकी है. यहां की ठंडी हवाएं, घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य गर्मी के बीच राहत का अहसास कराते है. जैसे ही आप शहर की तपती सड़कों से निकलकर दलमा की ओर बढ़ते है मौसम का मिजाज अपने आप बदलता हुआ महसूस होता है.

    एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए खास

    दलमा सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए भी खास है. यहां ट्रैकिंग, जंगल सफारी और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है.सुबह और शाम का समय यहां सबसे ज्यादा खूबसूरत होता है, जब पहाड़ियों के बीच से गुजरती ठंडी हवा और हरियाली मन को सुकून देती है. वीकेंड पर यहां पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे यह परिवार, दोस्तों और कपल्स के लिए एक परफेक्ट क्विक गेटवे बन गया है.

    प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून

    हालांकि, वन विभाग ने पर्यटकों से कुछ जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है जैसे प्लास्टिक का उपयोग न करें, जंगल में शांति बनाए रखें और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखे.अगर आप भी इस गर्मी में ठंडक और सुकून की तलाश में है, तो देर न करे. दलमा वन्यजीव अभयारण्य की ठंडी वादियों में एक दिन बिताइए और खुद को पूरी तरह रिफ्रेश कर लीजिए.



    Related News