एलबी सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोयला घोटाला मामले में ईडी ने भेजा समन

    एलबी सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोयला घोटाला मामले में ईडी ने भेजा समन

    रांची (RANCHI): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कारोबारी एलबी सिंह को समन जारी किया है. उन्हें दो दिनों के भीतर ईडी के रांची स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. 

    इससे पहले ईडी ने जांच के सिलसिले में धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह, उनके भाई कुंभनाथ सिंह और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जुटाए गए और कई व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा चुकी है. 

    जांच में सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने कुंभनाथ सिंह को 24 फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था. हालांकि, वह निर्धारित तिथि पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. 

    अब एजेंसी ने मामले में आगे की जांच के तहत एलबी सिंह को समन भेजा है. ईडी सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और दस्तावेजों के आधार पर उनसे विस्तृत सवाल-जवाब किए जाएंगे.



    Related News