झारखंड में ओबीसी आरक्षण के साथ समय पर होगा पंचायत चुनाव!मंत्री दीपिका ने कहा विभाग कर रहा तैयारी  

    झारखंड में जल्द ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है. चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ कराने को लेकर विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. समय के साथ सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी.

    झारखंड में ओबीसी आरक्षण के साथ समय पर होगा पंचायत चुनाव!मंत्री दीपिका ने कहा विभाग कर रहा तैयारी

    रांची(RANCHI): झारखंड में जल्द ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है. चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ कराने को लेकर विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. समय के साथ सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी. चुनाव पर विभागीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में समय पर पंचायत चुनाव होगा.       

    राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होने की बात कही है . झारखंड विधानसभा में मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर होंगे . उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया था. जिस पर सरकार ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा भी है .

    मंत्री ने कहा है कि इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.   झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य चुनाव आयोग जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगी है. आगामी पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के आधार पर ही होंगे .

    बता दे कि झारखंड में 4345 पंचायत है. जिसमें 4345 मुखिया और पंचायत समिति सदस्य की संख्या 5341 है.वहीं जिला परिषद के 536 सदस्य होते है. इन सभी सीट पर पिछली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा 09 अप्रैल 2022 में की गई थी. ऐसे में अब इनका कार्यकाल 2027 में पूरा हो जाएगा. जिसमें अब एक साल का समय बचा है. ऐसे में विभाग अपनी तैयारी को शुरू कर चुका है. जिससे समय पर चुनाव कराया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news