झारखंड सरकार का बड़ा कदम: 12 जिलों की विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 3.89 करोड़ का हुआ आवंटन

    झारखंड सरकार का बड़ा कदम: 12 जिलों की विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 3.89 करोड़ का हुआ आवंटन

    रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार ने राज्य में कानून और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अहम पहल की है. गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग ने 12 जिलों के लिए कुल 3.89 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. यह राशि विशेष रूप से उन जिलों में विधि-व्यवस्था सुधार से जुड़े कार्यों पर खर्च की जाएगी.

    कौन से जिलों को मिला फंड
    आवंटित राशि प्राप्त करने वाले जिलों में बोकारो, चाईबासा, सिमडेगा, रामगढ़, गुमला, जामताड़ा, धनबाद, देवघर, साहेबगंज, लातेहार, गोड्डा और जमशेदपुर शामिल हैं.

    जिलेवार राशि का वितरण इस प्रकार है
    बोकारो: 65 लाख
    चाईबासा: 60 लाख
    सिमडेगा: 15 लाख
    रामगढ़: 40 लाख
    गुमला: 10 लाख
    जामताड़ा: 30 लाख
    धनबाद: 75 लाख
    देवघर: 9 लाख
    साहेबगंज: 10 लाख
    लातेहार: 25 लाख
    गोड्डा: 25 लाख
    जमशेदपुर: 25 लाख

    कड़ी निगरानी और उपयोग के निर्देश
    गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह राशि केवल विधि-व्यवस्था से जुड़े कामों के लिए ही खर्च की जाएगी. फंड की निकासी और उपयोग का सत्यापन महालेखाकार कार्यालय (AG Office) द्वारा अनिवार्य किया गया है. सत्यापन के बाद रिपोर्ट विभाग की बजट शाखा को सौंपनी होगी.

    यदि किसी जिले में पूरा फंड इस्तेमाल नहीं होता है, तो बचे हुए धन को चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सरकारी कोष में जमा कराना अनिवार्य होगा.

    इस पहल से झारखंड के 12 जिलों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास बढ़ेगा.



    Related News