झारखंड में शुरू हुआ 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण, चार सेंटरों में बनाए गए बैच, जानिए पूरी डिटेल

    झारखंड में शुरू हुआ 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण, चार सेंटरों में बनाए गए बैच, जानिए पूरी डिटेल

    रांची (RANCHI): झारखंड में 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हो गया है. राज्य के चार प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में जवानों को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने इसको लेकर आदेश जारी करते हुए सभी जिला समादेष्टाओं को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण पर भेजे जाने वाले जवानों की सूची पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर उसे प्रमाणित किया जाए. साथ ही जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ भोजन-संबंधित खर्च और दैनिक उपयोग की सामग्री लेकर आएं.


    केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा रांची-कुल 400 जवान

    किस सेंटर में किस जिले के जवान भेजे गए?
    लोहरदगा: 03
    जमशेदपुर: 70
    सरायकेला: 63
    पलामू: 02
    गुमला: 17
    चाईबासा: 52
    बोकारो: 52
    लातेहार: 25
    कोडरमा: 01
    सिमडेगा: 14
    चतरा: 50
    रामगढ़: 44
    दुमका: 07

    क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग-कुल 430 जवान
    लोहरदगा: 30
    खूंटी: 60
    चाईबासा: 50
    कोडरमा: 70
    रामगढ़: 69
    सिमडेगा: 25
    गुमला: 50
    सरायकेला: 60

    क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, दुमका-कुल 400 जवान
    देवघर: 26
    गोड्डा: 35
    साहिबगंज: 45
    पलामू: 60
    बोकारो: 40
    जामताड़ा: 100
    पाकुड़: 58
    रांची: 34

    क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पलामू-कुल 270 जवान
    गढ़वा: 32
    लातेहार: 20
    पाकुड़: 24
    रांची: 80
    चतरा: 40
    दुमका: 20
    धनबाद: 54



    Related News