बड़े रंगीन निकले JE साहब, कमरे में शादीशुदा महिला संग मना रहे थे रंगरेलियाँ, तभी जो हुआ......

    JE sahab turned out to be very colourful, he was having fun with a married woman in the room, then what happened |बड़े रंगीन निकले JE साहब, कमरे में शादीशुदा महिला संग मना रहे थे रंगरेलियाँ, तभी जो हुआ

    पलामू (PALAMU): पलामू के एक JE साहब इन दिनों अपने काम के बजाय रंगरेलियाँ मनाने में ज्यादा व्यस्त नज़र आ रहा है. मामला पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव का है. दरअसल बीते रविवार की देर रात ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और कथित तौर पर ग्रामीणों ने जेई की जमकर पिटाई भी की है. 

    मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला ने अपने पति और बच्चे को पास के गांव में दावत पर भेजा था और खुद घर पर रुकने की बात काही थी. पति को पहले से पत्नी के व्यवहार पर संदेह था. ऐसे में दावत से लौटकर जब वह घर पहुंचा तो बाहर एक अज्ञात बाइक देखी और दरवाजा खटखटाया. महिला ने अंदर से दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों के जुटने और दबाव बनाने के बाद अंततः दरवाजा खोला गया, जहां जेई सतीश कुमार मौजूद थे. ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देखकर आक्रोश जताया और कथित रूप से जेई की पिटाई कर दी.

    जानकारी के अनुसार, महिला ने आगे रहने के संबंध में अपने पति के बजाय कथित प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. ग्रामीणों ने बताया कि सतीश कुमार का छह महीने पहले लातेहार से डाल्टनगंज स्थानांतरण हुआ था. महिला भी उसी विभाग में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं. दोनों के बीच पहले से जान-पहचान होने की चर्चा गांव में हो रही है.

    चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.



    Related News